पटेवा : रोड किनारे बैठी महिला की कार के चपेट में आने से हुई मौत.
प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 अगस्त 2021 के सुबह 11-30 बजे मृतिका सावित्री यादव पति चैतराम यादव उम्र 50 साल साकिन पटेवा थाना पटेवा जिला महासमुंद जो ग्रामीण बैंक पटेवा के सामने एनएच 53 सर्विस रोड किनारे बैठी थी की झलप की ओर से आ रही सफेद रंग की टोयटा कार क्रमांक CG 04 LE 5901 का चालक अपनी वाहन को काफी तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते आकर सावित्री यादव को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर भाग गया। एक्सीडेंट करने से मृतिका सावित्री यादव को चोट लगने से उपचार हेतु एम्बुलेंस से शासकीय अस्पताल तुमगांव ले गये जहां से रिफर करने पर डी0के0एस0अस्पताल रायपुर में भर्ती किये थे जिसका ईलाज के दौरान 28 अगस्त 2021 को मृत्यु हो गयी।
सफेद रंग की टोयटा कार क्रमांक CG 04 LE 5901 का चालक का कृत्य अपराध धारा 304(A) भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।