बसना : चना मुर्रा ठेला लगाकर शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब... - CG Sandesh

बसना : चना मुर्रा ठेला लगाकर शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.

बसना पुलिस 15 नवम्बर 2021 को मुखबिर से सूचना मिला की ग्राम लिमदरहा चौक में एक व्यक्ति चना मुर्रा ठेला लगाकर लोगों को अवैध रूप से शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला. पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी किए पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग गए चखना ठेला संचालक को पकड़े जो लोगों को अवैध रूप से शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा था जो अपना नाम धनीराम खुंटे पिता दयाराम खुंटे ग्राम लिमदरहा चौकी भंवरपुर का निवासी होना बताया. जिसके पास से दो नग 180, 180ml वाली देशी प्लेन शराब वाली शीशी में भरा करीब 90, 90 ml देशी शराब कुल 180ml कीमती 80/- रूपये एवं 02 नग डिस्पोजल गिलास को जप्त किया गया.

आरोपी का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें