बागबाहरा : गुमशुदा हुई महिला पहुंची थाने, बताया रेप करने के ... - CG Sandesh

बागबाहरा : गुमशुदा हुई महिला पहुंची थाने, बताया रेप करने के बाद हुई 8 माह की गर्भवती..

बागबाहरा थाना क्षेत्र में गुमशुदा हुई एक महिला ने अपने परिजन माता पिता के साथ थाना आकर बताया कि आरोपी मुकेश उर्फ मेघु बरीहा पिता माखन उम्र 24 साल निवासी घुंचापाली,  द्वारा 21 फरवरी 21 को रात जबरदस्ती बलपूर्वक शारीरिक संबंध बनाया. जिससे वह 08 माह की गर्भवती हुई है.

मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 366, 376 (2) (द), 294, 323, 506 कायम कर विवेचना में लिया है.

पुलिस ने बताया कि महिला के गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाई गई थी. जाँच के दौरान महिला ने अपने परिजनों के साथ थाना पहुंची, जहाँ उसने पुलिस को घटना के बारें में बताया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें