लाखों का भ्रष्टाचार, गरीबों को मजदूरी का भुगतान भी नहीं... स... - CG Sandesh

लाखों का भ्रष्टाचार, गरीबों को मजदूरी का भुगतान भी नहीं... सरपंच सचिव की शिकायत कलेक्टर जनदर्शन में.. नहीं हुई कोई जांच

जशपुर जिले के प्रत्येक क्षेत्र में भ्रष्टाचार अभी चरम सिमा पर है या यूं कहें भ्रष्टाचारी कर पैसा गबन करना पंचायतों में आम बात हो गयी है । ऐसा ही एक मामला जशपुर जिले के ग्राम पंचायत सरधा पाठ से आ रही है जहां पंचायत के द्वारा लाखों का भ्रष्टाचार के साथ गरीबों को मजदूरी भुगतान भी नहीं किया गया है जिस मामले को लेकर पंचायत के कुल 11 पंचों सहित कई ग्रामीणों ने पैसा गबन का सीधा सीधा आरोप सचिव सरपंच एवं उपसरपंच पर लगाया है इस मामले पर जांच कर कार्यवाही हेतु कलेक्टर जशपुर एवं अनुविभागीय अधिकारी बगीचा को दिए हैं

मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर जशपुर को आवेदन देते हुए बताया है कि ग्राम पंचायत सरधा पाठ के पुर्व सचिव रखनु राम,सरपंच, उपसरपंच वार्डपंच राधेश्याम के द्वारा भारी भ्रष्टाचार किया गया है

जिसमें 14वे वित्त की राशि, मुलभुत राशि 15वे वित्त राशि तथा बाजार टैक्स तथा मकान टैक्स का राशि का गबन ग्राम पंचायत भवन में करीबन 30 से 40 हजार रूपए का टेप नल का सामान लगा कर 200000 (दो लाख )रुपऐ का भ्रष्टाचार किए, रही बात नरेगा से निर्माण कार्य गोठान में मजदुरी भुगतान और सामुहिक शौचालय निर्माण कार्य में लापरवाही (गुणवत्ता विहिन निर्माण) का आरोप निर्माण कार्य अधूरा जिसकी राशि पुर्व सचिव रखनु राम सरपंच उपसरपंच वार्डपंच राधेश्याम के द्वारा पंचायत के खाते से आहरण कर लिया गया.

इस पर भी जांच कराकर गुणवत्ता युक्त निर्माण कराया जानें कि मांग। बृध्दा पेंशन की राशि में हेरा-फेरी का गंभीर आरोप वहीं दबंग सचिव सरपंच उपसरपंच वार्डपंच राधेश्याम । वहीं बिन ग्रामीणों वार्ड पंच से राय सलाह लिए बगैर मनमानी रवैया से प्रस्ताव बना उसको स्वीकृति हेतु जनपद कार्यालय अथवा जिला पंचायत में जमा करने जैसे गंभीर आरोप ग्रामीणों के साथ कुटनिती करने वाले व छल कपट करने कि इतना गंभीर आरोप लगने बावजूद सचिव रखनु राम को किसी नेता राजनीति संरक्षण प्राप्त है पंचायत का हिसाब देने य कार्यवाही होने बजाय अदर ब्लाक कुनकुरी में ट्रांसफर कर दिया गया वहीं वार्ड पंच ग्रामीण लोगों प्रशासन से जांच व कार्यवाही का गुहार लगा रहे हैं कई माह से जिसके लिए ग्रामीण वार्ड पंच ने ब्लाक कार्यालय से लेकर जिला कार्यालय कलेक्टर कार्यालय तक दरवाजा खटखटाया लेकिन शासन प्रशासन घोर निद्रा में सो रहे हैं शिकायत पर कोई पहल नहीं किया गया जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल से न्याय का उम्मीद रखा है अब देखना यह है कि न्यायप्रिय कलेक्टर के रूप में पहचाने जाते हैं कलेक्टर महोदय मामले में क्या रुख अपनाते हैं.

आम ग्रामीणों वार्ड पंचों के द्वारा शिकायत दिनांक 2।09।2021 और दिनांक 29।09।2021 को मुख्य कार्यपालन अधिकारी बगीचा तथा अनुविभागीय अधिकारी बगीचा को लिखित में आवेदन दिया गया इसी तारतम्य में कलेक्टर जिला जशपुर को दिनांक 12।10।2021 को आवेदन दिया गया लेकिन आज पर्यन्त तक किसी भी प्रकार का जांच पड़ताल नहीं किया गया है । जिस संबंध में कलेक्टर जशपुर एवं अनुविभागीय अधिकारी बगीचा को 1 सप्ताह के अंदर जांच करने के लिए आवेदन दिए थे ग्रामीण अब तैयार धरना प्रदर्शन एवं के लिए ग्रामीण अब भारी आक्रोश है.


अन्य सम्बंधित खबरें