महासमुन्द : घर के सामने से बिजली मिस्त्री का मोटर सायकल चोरी.
महासमुन्द थाना अंतर्गत बाजीराव वनजारी के घर के सामने से मोटर सायकल चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
मुलचंद देवांगन ने पुलिस को बताया कि प्राईवेट बिजली मिस्त्री का काम करता है. 30 अक्टूबर 21 को रात करीब 10 बजे बाजीराव वनजारी नयापारा तुमगांव रोड के यहां काम करने अपने मोटर सायकल हिरो HF डिलक्स क्र0 CG 06 GN 6492 से गया था, मोटर सायकल को बाजीराव वनजारी के घर के सामने खडा कर घर अंदर काम करने गया, करीब आधा घंटा बाद काम करके बाहर निकला तो उसका मोटर सायकल नही था, आस पास पता किया कोई पता नही चला। उसका पुरानी इस्तेमाली मोटर सायकल हिरो HF डिलक्स किमती करीबन 10000/- रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें