सरायपाली : हारवेस्टर का टूल बाक्स तोड़कर सामान और डीजल की चोर... - CG Sandesh

सरायपाली : हारवेस्टर का टूल बाक्स तोड़कर सामान और डीजल की चोरी.

सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम टेमरी में हारवेस्टर का टूल बाक्स तोड़कर सामान और डीजल की चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

मनोहर प्रधान ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम टेमरी का निवासी है 15 नवम्बर 21 दिन सोमवार को उसका हारवेस्टर को हनुमान मंदिर के सामने रखा था जिसमें से गाड़ी का टूल बाक्स तोड़कर अंदर के सामान को अज्ञात चोरों ने ले गये एवं गाड़ी की डीजल टंकी लाक तोड़कर सभी डीजल निकालकर ले गये जिसमें 50 लीटर डीजल था। हारवेस्टर के टूल बाक्स का सामान जिसमें प्रेसर जेक राड पाना एवं हारवेस्टर के और भी पार्ट्स थे लगभग किमत 15,700 रूपये का है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 379IPC का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें