सरायपाली : 83 किलो मादक पदार्थ गांजा के साथ दो गिरफ्तार.
सरायपाली पुलिस को 16 नवम्बर 2021 को मुखबिर से सूचना मिलने पर पदमपुर रोड जोगनीपाली मोड़ पहुंचकर आरोपीगण 1. साजिन दीप 28 वर्ष सा. ग्राम गोशाला थाना बुरला जिला संबलपुर उड़िसा, 2. शशिकांत कुम्हार उम्र 24 साल सा. आदर्शपारा बरगढ जिला बरगढ उड़िसा के संयुक्त कब्जे से 1. भूरे रंग के टेप से टेपिंग किया गया 83 पैकेटों में अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 83 kg कीमती करीबन 16,60,000 रू., 2. गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन रेनाल्ट डस्टर कार क्र. OD 02 F 4233 कीमती करीबन 8,00,000 रू. 03. नगदी रकम 500 रूपये, 04. दो नग की-पेड मोबाइल कीमती 2000 रूपये, 05. एक नग आधारकार्ड की छायाप्रति, 06. एक नग वोटर ID की छायाप्रति 07. धारा 50 NDPS Act का नोटिस 02 प्रति, 08. धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस 02 प्रति कुल जुमला कीमती 24,62,500 रूपये को जप्त किया गया.
आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 20(b) एनडीपीएस एक्ट का घटित करना पाये जाने पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।