सांकरा : हार्वेस्टर के जोरदार टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ... - CG Sandesh

सांकरा : हार्वेस्टर के जोरदार टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत.

सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम लाटादादर हार्वेस्टर के जोरदार टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार नेतराम निषाद ने पुलिस को बताया कि 16 नवम्बर 21 को उसका पिता जी हिराधर निषाद ग्राम कच्छारडीह से वापस अपने गांव नारायपुर मो0 सा0 बजाज CT 100 क्रमांक CG 06 GT 4830 को चलाते हुए आ रहा था कि शाम करीब 06.00 बजे NH 53 रोड लाटादादर के पास पहुंचा था कि विपरीत दिशा से गलत साईड से आ रही बिना नंबर हार्वेस्टर के चालक ने अपने हार्वेस्टर को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर उसके पिताजी के मो0सा0 क्रमांक CG 06 GT 4830 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे उसके पिता जी के सिर एवं सीना में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गया। घटना के संबंध में फोन के माध्यम से उसे सूचना मिलने पर मौके पर आकर देखा मेरा पिता जी मृत अवस्था में रोड में पडा था तथा मो0सा0 क्षतिग्रस्त हालत में रोड किनारे पडा था एवं पास में बिना नंबर का हार्वेस्टर खडा था । मामले की शिकायत पर पुलिस ने हार्वेस्टर चालक के विरुद्ध अपराध धारा 304-A-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें