news-details

थ्रेशर मशीन के पलटने से 2 महिलाओं की हुई मौत

रायगढ जिले के सरिया थाना के कोसमडीह गांव में धान कटाई के लिए ले जा रही थ्रेशर मशीन पलट गई। जिसमें दबने से 2 महिलाओं की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार अमेरी निवासी अहिल्या मानिकपुरी और लता सेठ खेत में धान कटाई के लिए जा रहे थे। मशीन को ट्रैक्टर के जरिए ले जाया जा रहा था, जिसमे कुछ लोग बैठे हुए थे। वहीं मशीन में भी कुछ लोग चढ़े हुए थे। महिलाएं भी मशीन में ही खड़ीं थी। सुबह करीब 9 बजे जैसे ही ट्रैक्टर और मशीन कोसमडीह गांव पहुंची। ट्रैक्टर से अलग होकर मशीन पलट गई। उसी के चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद आस-पास के लोगों ने तुरंत इस बात की जानकारी पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। बाद में पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया।




अन्य सम्बंधित खबरें