महासमुंद : मवेशी से टकराकर बाइक सवार की मौके पर हुई मौत.
महासमुंद पुलिस 16 नवम्बर 2021 को जांच पर पाया कि मृतक डोमार सेन पिता गेंदलाल सेन उम्र 37 वर्ष साकिन बनसिवनी थाना महासमुंद हाल बीरगांव रायपुर, जो अपने दोस्त अजय दास मानिकपुरी निवासी शहीद नगर खमतराई जिला रायपुर का रहने वाला है, के साथ बीरगांव रायपुर में पटेल क्रेन फैक्ट्री में काम करता है, के साथ अजय दास मानिकपुरी के मो0सा0 फैशन प्रो क्र0 CG 04 MM 3464 में बैठकर गैस सिलेण्डर लेने बनसिवनी आये थे गैस सिलेण्डर लेकर वापस बीरगांव जाते समय ग्राम खरोरा नहर पुलिया के पास वाहन मो0सा0 CG 04 MM 3464 के चालक अजय दास मानिकपुरी द्वारा लापरवाही पूर्वक चलाकर मवेशी को ठोकर मारते हुए मो0सा0 को गिरा दिया जिससे पीछे बैठे डोमार सेन पिता गेंदलाल सेन सा0 बनसिवनी के सिर में गंभीर चोट आने से ईलाज के दौरान मौत हो जाना पाया गया.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 304ए भादवि0 का पाए जाने पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।