कोमाखान : स्ट्रीट लाईट के नीचे जुआ खेलते 10 जुआरियो पर कार्यवाही.
कोमाखान पुलिस को 17 नवम्बर 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम बोईरगांव में कुछ लोग रूपये पैसे का हारजीत का दांव लगाकर 52 पत्ती तास से काटपत्ती नामक जुआ खेलते पकड़े गया. मौके पर जुआड़ियान (1) जावेद मोहम्मद कुरैशी उम्र 29 वर्ष साकिन बोईरगांव (2) टीएन कुमार साहू उम्र 37 वर्ष (3) शंकर देवांगन उम्र 45 वर्ष साकिन चंगोराभाठा (4) नुअक साहू उम्र 25 वर्ष (5) मुकेश दास वैष्णव उम्र 35 वर्ष साकिन बोईरगांव आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 3420 रू. एवं 52 पत्ती ताश को जप्त किया गया.
इसी तरह कोमाखान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम दरबेकेरा गौरा रंग मंच के पास कुछ लोग 52 पत्ती तास से रूपये पैसे का दांव लगाकर हार जीत का जुआ खेल रहे है पुलिस स्टाफ एवं मुखबीर के बताये स्थान पर रेड़ कार्यवाही किया गया । मौके पर जुआड़ियान (1) जीवन सतनामी उम्र 38 वर्ष (2) उगेश्वर निषाद उम्र 18 वर्ष (3) विनोद कुमार ठाकुर उम्र 33 वर्ष (4) राम रतन गोंड़ उम्र 32 वर्ष (5) शंकर ठाकुर उम्र 30 वर्ष ग्राम दरबेकेरा थाना कोमाखान जिला महासमुन्द के कब्जे से कुल जुमला रकम 2150/- रूपये एवं 52 पत्ती तास एवं प्लास्टिक का बोरी मिला ।
आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया ।