कोमाखान : झोपडी से लोगों को शराब पीने एवं पिलाने की सुविधा उ... - CG Sandesh

कोमाखान : झोपडी से लोगों को शराब पीने एवं पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.

कोमाखान पुलिस को 17 नवम्बर 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम सराईपाली में एक ब्यक्ति अपने घर के सामने अवैध रूप से झोपडी बनाकर लोगों को शराब पीने एवं पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा हैं पुलिस की टीम मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंच कर रेड़ कार्यवाही किया गया, पीने वाले पुलिस को देखकर मौके से भाग गये । सुविधा उपलब्ध कराने वाले ब्यक्ति को पकडा गया । जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम पाहऊ दास महिलांग उम्र 35 साल साकिन वार्ड नंबर 03 सरईपाली थाना कोमाखान का रहने वाला बताया जिसके झोपडी से 03 नग खाली डिस्पोजल गिलास, 04 नग जेब्रा शराब का खाली पाऊच, 02 नग देशी प्लेन शराब का खाली शीशी उक्त सभी में शराब को जप्त किया गया.

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(क) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।


अन्य सम्बंधित खबरें