कोमाखान : तेज रफ़्तार बोलेरो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल.
यदूनाथ साहू ने पुलिस को बताया कि 17 नवम्बर 21 को करीब दोपहर 01/30 बजे उसके मोबाईल पर उसके गांव के सरपंच का फोन आया बताया कि ग्राम कसहीबाहरा के मोड़ मुर्गी फार्म के पास NH353 में एक बोलेरो पीकप क्रमांक OD-03-Q-4308 का चालक काफी तेज व लापरवाही पूर्वक अपनी पीकप को चलाकर तुम्हारे लड़के की गाड़ी में एक्सीडेंट कर दिया है तुम्हारे लड़के मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई है तथा गाड़ी में बैठे दिलीप केवट और मेस कुमार को भी चोंटे आई है तब वह अपने गांव के सरपंच प्रेमलाल नायक के साथ CHC बागबाहरा आया बागबाहरा के मरचुरी हाऊस में देखा उसका लड़का का सिर फट गया था तथा दाहिना हाथ भी कट कर अलग हो गया था उसके लड़के की मृत्यु हो गई थी । उसके बाद वह CHC बागबाहरा गया गाड़ी में पीछे बैठे दिलीप तथा मेस कुमार को भी चोटे आयी थी डाक्टर साहब द्वारा दोनो को रिफर कर दिये थे । दिलीप एवं मेस कुमार को घर वाले ईलाज के लिये नुवापारा अस्पताल लेकर गये । मोटर सायकल होण्डा साईन क्रमांक OD-26-B-3484 उसकी मोटर सायकल है उसका लड़का हरिश कुमार उसे करीब सुबह 10/30 बजे कोरोना का टीका (दूसरा डोज) लगवाने के लिये बोलकर घर से निकला था । बोलेरो पिकप क्रमांक OD-03-Q-4308 का चालक काफी तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर उसके मोटर सायकल को चला रहे उसके लड़का हरिश कुमार साहू, को एक्सीडेंट कर दिया जिससे उसके लड़के की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई तथा गाड़ी में बैठे दिलीप एवं मेस कुमार भी घायल है ।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने बोलेरो पीकप वाहन चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.