विकासखंड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता 2021 बागबाहरा में संपन... - CG Sandesh

विकासखंड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता 2021 बागबाहरा में संपन्न.

खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद के तत्वाधान में विकासखंड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन विकासखंड बागबाहरा में संपन्न हुआ। वेटलिफ्टिंग खेल का आयोजन द्विवेदी फिटनेस बागबाहरा में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बागबाहरा पूजा बंसल, किरण प्रभा द्विवेदी, आकांक्षा ठाकुर, रिचा द्विवेदी, पलक ठाकुर, नीतू अग्रवाल, मीनू अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल व रोशनी सोनी रहीं।

आयोजन में खुशरूपाली, पठारिमुडा, कस्तुरबोड, गबौद, सुखरीडबरी व बागबाहरा के खिलाड़ी शामिल हुए। प्रतियोगिता के परिणाम- 44 किलो से 48 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान चंदा ठाकुर द्वितीय स्थान दामिनी यादव को मिला। 48 किलो से 53 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान अश्वनी चौहान को मिला। 53 किलो से 58 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान मनीषा यादव, द्वितीय स्थान धारिणी को मिला। 58 किलो से 63 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान नेहा निषाद, द्वितीय स्थान छूलेशवरी को मिला। 63 किलो से 69 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान सुप्रिया दीवान को मिला, 69 किलो भार वर्ग से अधिक में प्रथम स्थान दारिनी पनुरिया को मिला। आयोजन का संचालन श्रृति शर्मा एवं आभार व्यक्त अनुराग द्विवेदी ने किया। आयोजन को सफल बनाने में आलोक द्विवेदी एवं प्रतिक चंद्राकर का सहयोग रहा।

खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद के तत्वाधान में विकासखंड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता में तीरंदाजी खेल का आयोजन बिहाझर बाल आश्रम बागबाहरा में किया गया। अतिथि आश्रम अधिक्षक पुरेंद्र चंद्राकर एवं अरविंद छाबड़ा रहें। प्रतियोगिता के परिणाम- 30 मीटर एवं 50 मीटर में विजेता - जया ठाकुर ,नवलीन कौर छावड़ा, पदमा साहू, सत्यभामा साहू रहें आयोजन का संचालन महेंद्र ठाकुर एवं आभार व्यक्त ऋषि साहू ने किया।


अन्य सम्बंधित खबरें