भाजपा के युवा नेता ने शेयर की फ़ोटो, संपत अग्रवाल और महासमुंद... - CG Sandesh

भाजपा के युवा नेता ने शेयर की फ़ोटो, संपत अग्रवाल और महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू साथ दिए दिखाई...

पिथौरा के युवा भाजपा नेता ने स्वप्निल तिवारी ने कल पिथौरा प्रेस क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम के द्वितीय सत्र की एक तस्वीर सोशल मिडिया में पोस्ट की. जिसमे संपत अग्रवाल और महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू एक साथ अलग-बगल बैठे नज़र आये.

आपको बता दें कि कल पिथौरा प्रेस क्लब द्वारा दिवाली मिलन एवं सम्मान समारोह का कार्यक्रम रखा गया था, जिसमे प्रथम सत्र में विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए. और कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में संपत अग्रवाल और महासमुंद सांसद चुन्नीलाल दिखाई दिए.

स्वप्निल तिवारी भाजपा नेता होने के साथ छतीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष है, और प्रेस क्लब से भी जुड़े है, इसके पूर्व विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी संपत अग्रवाल के समर्थन में इन्होने अपने पद एवं प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था.

इसके बाद स्वप्निल तिवारी की पार्टी में वापसी हो गई, लेकिन संपत अग्रवाल का पार्टी से 6 वर्षों का निष्कासन अब भी बरकरार है. क्षेत्र और कई बीजेपी कार्यकर्ता संपत अग्रवाल की विचारधारा और बीजेपी की विचारधारा को एक जैसा मानते हैं. जिसके चलते क्षेत्र में होने वाले कई कार्यक्रम में ऐसा मौका आता है जब बीजेपी नेता और संपत अग्रवाल साथ नजर आते हैं.

कई बीजेपी कार्यकर्ता यह भी दावा कर रहे हैं कि अगले दो से तीन महीनों के अंदर संपत की पार्टी में  पुन: वापसी हो जाएगी और बसना से विधानसभा चुनाव भी लड़ेंगे.

हलाकि इस कार्यक्रम में सांसद चुन्नीलाल साहू और संपत अग्रवाल की किसी तरह की वार्तालाप हुई या नही इस बात की कोई जानकारी नहीं है, लेकिन इस तस्वीर में सांसद और संपत की प्रतिक्रिया बहोत कुछ अंदाजा लगाया जा सकता है.  


अन्य सम्बंधित खबरें