पिथौरा : पैसो के लेन देन की बात को लेकर पति पत्नी से मारपीट. - CG Sandesh

पिथौरा : पैसो के लेन देन की बात को लेकर पति पत्नी से मारपीट.

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम बरेकेल खुर्द में पैसो के लेन देन की बात को लेकर पति पत्नी से मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

गुलाब सिंह बरिहा ने पुलिस को बताया कि उसके घर के पड़ोस में महेश बरिहा रहता है महेश बरिहा से पुट्टी बनाने का मशीन 15 दिन पहले 2000 रूपये में खरीदा था उसे 1400 रूपये दिया था 600 रूपये बाकी था 17 नवम्बर 2021 के सुबह बाकी रकम को महेश बरिहा मांग करने पर शाम को दुंगा बोला था शाम को करीब 07 बजे सिद्धार्थ ठाकुर के किराना दुकान के सामने पैसा नहीं दिये हो बोलकर गंदी गंदी गाली देकर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट किया तथा दाहिने हांथ के ऊंगली तर्जनी ऊंगली को मरोड़ दिया जिससे दर्द हो रहा है तथा कमर में भी चोट लगा है तथा बीच बचाव करने आयी उसकी पत्नी पुर्णीमा बरिहा को धक्का देकर गिरा दिया तथा पेट में लात से मारपीट किया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें