सरायपाली : अनियंत्रित होकर मोड़ पर गिरने से मौत. - CG Sandesh

सरायपाली : अनियंत्रित होकर मोड़ पर गिरने से मौत.

सरायपाली थाना अंतर्गत दुलारपाली मोड़ के पास अनियंत्रित होकर मोड़ पर गिरने से मौत जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
बष्टम सोना ने पुलिस को बताया कि 17 नवम्बर 2021 को सुबह उसका भाई सुनील सोना पिता नंदलाल सोना उम्र 40 साल अपने घर ग्राम फुलवारी थाना बसना से ग्राम दुलारपाली थाना सरायपाली अपने हीरो HF डिलक्स मोटर सायकल क्र. CG06GS 7565 से मेहमानी में गया था कि उसी दिन वापस आते समय 12 बजे करीबन दुलारपाली मोड़ के पास अपने मोटर सायकल को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए अनियंत्रित होकर मोड़ पर स्वयं से गिर गया था.

जिससे उसके सिर में चोट लगा है जिसे डायल 108 द्वारा CHC सरायपाली में भर्ती किया गया था कि एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर शासकीय सरायपाली गये जहां डाक्टर रीफर करने पर भारती अस्पताल सरायपाली में भर्ती किये थे जिसका ईलाज के दौरान 18 नवम्बर 21 के 03.30 बजे रात्रि में मृत्यु हो गई है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 304-A-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें