पटेवा : जमीन बटवारा को लेकर मारपीट व ईट से सिर पर मारकर पहुच... - CG Sandesh

पटेवा : जमीन बटवारा को लेकर मारपीट व ईट से सिर पर मारकर पहुचाया चोट तथा जान से मारने की धमकी.

थाना पटेवा अंतर्गत श्याम नगर में जमीन बटवारा को लेकर मारपीट व ईट से सिर पर मारकर पहुचाया चोट तथा जान से मारने की धमकी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

टेकलाल साहू ने पुलिस को बताया कि 18 नवम्बर 2021 को वह शाम करीबन 07-30 बजे अपने घर में था कि उसी समय उसके चाचा का लडका ऋषि कुमार साहू उसके घर के सामने गली में खडा होकर जमीन बटवारा की बात को लेकर उसे मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार कर रहा था जिसकी आवाज सुनकर वह बाहर निकल पूछा की क्यो गाली गलौज कर रहे हो गाली देने से मना किया तो ऋषि बोला कि तुम कौन होते हो गाली देने से मना करने वाले बोलकर गुस्सा आवेश में आकर उसे हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा तथा गली में पडे ईट के टुकडा से उसके सिर के बाया तरफ मार दिया जिससे चोट लगकर खुन निकल रहा था। और वहां से जाते जाते बोलकर गया कि तुम मेरे से उलझोगे तो तुम्हे जान से मार दूंगा की धमकी दिया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें