खल्लारी : पीकप वाहन पलटी व्यक्ति की हालत गंभीर.
खल्लारी थाना अंतर्गत गुरूकुल आश्रम के पास पीकप वाहन पलटी व्यक्ति की हालत गंभीर जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
नोहर लाल चक्रधारी ने पुलिस को बताया कि गुरूकुल आश्रम में राजमिस्त्री का करता है उसके साथ उसका भतीजा राजु चक्रधारी व हमारे गांव का राकेश विश्वकर्मा गुरूकुल आश्रम में ही लेवर का काम करता है 16 नवम्बर 2021 को सुबह गुरूकुल के आचार्य ने फोन करके उसे बताया कि तुम्हारे पास रखे सेट्रिंग लकडी को तुम, राजु और राकेश काम में आते समय गाडी में लोड करके ले आना वह गाडी भेज रहा है तब करीबन 09.30 बजे गाडी पीकप क्रमांक CG 06 GP 9925 उसके घर पहुंचा जिसमें सेट्रिंग लकडी को वह, उसका भतीजा राजु चक्रधारी, और राकेश विश्वकर्मा लोड किये। लोड करने के बाद वह अपने मोटर सायकल से आगे निकला और पीकप वाहन के ड्रायवर ने सामने कंडेक्टर सीट में भतीजा राजु को बैठाया और व पीछे में राकेश विश्वकर्मा को बिठाकर उसके पीछे-पीछे गुरूकुल आश्रम ला रहे थे कि करीबन 10.30 बजे NH 353 रोड गुरूकुल आश्रम के करीब 100 मीटर पहले पीकप वाहन के चालक द्वारा पीकप को तेज गति व लापरवाही पूर्वक चलाकर पलटा डाला । पीकप पलटने से राकेश विश्वकर्मा के सिर, सीने में चोट लगा है जिसे उपचार के लिए सोहम अस्पताल महासमुंद ले गये । चोट गंभीर होने के कारण राकेश विश्वकर्मा को अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती किये है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने पीकप वाहन चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.