खल्लारी : विद्युत करेंट से चिपककर एक व्यक्ति की मौत. - CG Sandesh

खल्लारी : विद्युत करेंट से चिपककर एक व्यक्ति की मौत.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 सितम्बर 21 को मृतक श्याम लाल निषाद बाडी से लगा हुआ आजमान सिंग की पत्नि कुंती बाई पाडे अपने खेत बाडी में पानी देखने गई थी तो श्याम लाल निषाद अपने खेत बाडी में बिजली करेंट से चिपक गया जो अपने खेत बाडी में पानी पलाते समय टुल्लु पम्प के वायर में करेंट लगने से चिपक कर मौत हो गया है। जुमला मर्ग जांच में पाया गया कि मृतक श्याम लाल निषाद घर के पीछे खेत मेड किनारे फेसिंग जाली लगी हुई है। खेत के दुसरे छोर पर ईंट के परदे के दुसरी तरफ कुंआ है जहां से श्याम लाल के द्वारा पानी की व्यवस्था किया जा रहा था जिसके लिए लगभग 30 मीटर की दूरी पर से गुजरे 02 फेस 03 वायर एल.टी.लाईन से 02 पी.व्ही.सी वायर 10 sqmm एवं 06 sqmm एल्युमीनियम चालक वाला पी.व्ही.सी. वायर को खींचकर परदे पर लगे लोहे के छड पर बांध कर नीचे कुंए तक फैलाया था । उक्त वायर को श्याम लाल निषाद के द्वारा अवैध कनेक्शन हुकिंग कर वायर खींचा गया था जो परदे से लगे लोहे के कंटीले तार और फेसिंग जाली के संपर्क में था एवं कटा-छिला था जिससे फेसिंग तार में करेंट प्रवाहित होने से खेत पर अनजाने में श्याम लाल के द्वारा फेसिंग जाली को पकडने से करेंट लगने से मौत हो गया।

आरोपी श्याम लाल निषाद के विरूद्ध अपराध धारा 304 ए भादवि, 135 विद्युत अधिनियम का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें