इंदिरा गांधी के जयंती पर जिला प्रशासन एवं युवा मितान क्लब ना... - CG Sandesh

इंदिरा गांधी के जयंती पर जिला प्रशासन एवं युवा मितान क्लब नारायणपुर के द्वारा जिले के टॉप10 महिलाओं को किया गया सम्मानित

भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री आयरन लेडी इंदिरा गांधी के जयंती पर छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण योजना राजीव युवा मितान क्लब एवं जिला प्रशासन के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आज जिले के प्रथम 10 महिलाओं को उनके उत्कृष्ठ कार्य के लिए सम्मानित किया गया कार्यक्रम की हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप और जनप्रतिनिधि जिला कलेक्टर धर्मेश साहू जी के द्वारा किया गया जिसमें विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह,श्रीफल,साल, एवं प्रसस्तति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया.

जिसमें डॉ. शिवांगी सिंगरौल (मेडिकल ऑफिसर जिला अस्पताल नारायणपुर)सोनी मेटावी ( DRG आरक्षक जिला पुलिस)सुपांचाली भट्टाचार्य (प्रधान अध्यापक ओरछा)शैल उसेण्डी (परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास नारायणपुर)रंजीता नाग ( सहायक शिक्षक नारायणपुर)कु. रीना देवांगन (RHO जिला अस्पताल नारायणपुर) कविता हिरवानी (सहायक शिक्षक नारायणपुर) देशांतरी भद्र (महिला बाल विकास कार्यकर्ता आंगनबाड़ी नारायणपुर)सुशीला भगत (आरक्षक यातयात विभाग)बुधनबाई बेलसरिया (मितानिन व वरिष्ठ सशक्त महिला) को इंदिरा गांधी आयरन लेडी बेस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया

जिसमें पीसीसी सदस्य राजेश दीवान,वरिष्ठ कांग्रेसी शिव कुमार पांडे, सांसद प्रतिनधि अजय देशमुख,गजानन्द पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी उपाध्यक्ष प्रमोद नैलवाल,पिंटू गुप्ता, एल्डरमैन किरण वड्डे,पार्षद विजय सलाम, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित भद्र, उपाध्यक्ष बोधन देवांगन,एन. एस. यू आई प्रदेश सचिव जय वट्टी,पपु ठाकुर लालू कोर्राम,मनोज सेन,सानू खत्री,दीपक गांधी ,पार्षद राखी राणा,बागेश्वरी पटेल,साथ ही कांग्रेस के जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्तागण जिला के कलेक्टर धर्मेश साहू,व समस्त अधिकारीगढ़उ पस्थित रहे.


अन्य सम्बंधित खबरें