news-details

गुरुनानक जयंती पर गुरुद्वाराें में सजे कीर्तन दरबार, निकली शोभायात्रा

लोरमी गुरुद्वारा में गुरुनानक देव जी का प्रकाशोत्सव पर कीर्तन दरबार सजाया गया। सुबह पंज प्यारो की अगुवाई में प्रभात फेरी निकाली गयी जिसे नगर कीर्तन का रूप दिया गया प्रभात फेरी सुबह 7 बजे लोरमी गुरुद्वारा से निकली और मुंगेली रोड होकर फव्वारा चौक होते हुवे 9 बजे गुरुद्वारा पहुची जिसमे सिख समाज के लोग सबद कीर्तन करते नजर आयी फिर गुरुद्वारा में अखंड पाठ की समाप्ति के बाद मध्यप्रदेश के अमलाई से आए रागी जत्थे बीबी मनप्रीत कौर खालसा ने शब्द कीर्तन किया।ततपश्चात चोला परिवर्तन का कार्यक्रम किया गया जिसमें लोरमी के पूरे सिख समाज एक दिवसी अपनी प्रतिष्ठान को बंद कर कार्यक्रम में शामिल हुए।



शाम 4 बजे बाइक रैली निकाली गई जिसमें समाज के सभी लोगों ने भाग लिया। बाइक रैली लोरमी गुरुद्वारा से खाम्ही होते हुवे फव्वारा चौक से मुंगेली रोड होते हुए गुरुद्वारे पहुंची।ज्ञानी मंजीत सिंह ने कहा कि गुरुनानक देवजी ने देश और दुनिया को आपसी भाईचारे सद्भाव के साथ रहने का संदेश दिया। उन्होंने सबसे समानता का व्यवहार करने छुआछूत को दूर करने की बात कही। 



इस मौके गुरुसिंह सभा प्रधान मंजीत सिंह,स.सुरजीत सिंह,कस्तुरी लाल सलूजा,अनिल सलूजा, शैलेन्द्र सलूजा,अमित सलूजा, राजू उपवेजा,बंटी उपवेजा,रितु छाबड़ा, राजू सलूजा,जतिन सलूजा,पप्पू सलूजा,राजेन्द्र सलूजा,गुरमीत सलूजा,रानू राहुल साहनी,सोनू उपवेजा,देवेन्द सलूजा,रंजीत सलूजा,अशोक सलूजा,विकास सलूजा,नवीन सलूजा,रितेश सलूजा,आकाश मोंटी सलूजा,अमन सलूजा सावन सलूजा,शुभम सलूजा आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।






अन्य सम्बंधित खबरें