बसना : अंडा ठेला में लोगों को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.
थाना बसना अंतर्गत चौकी भंवरपुर पुलिस को 18 नवम्बर 2021 को मुखबिर से सूचना मिला की ग्राम बडेसाजापाली के बाजार चौक में एक व्यक्ति अपने अंडा ठेला में लोगों को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराकर अवैध रूप से धन अर्जित कर रहा है पुलिस की टीम मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचकर रेड की कार्यवाही किया पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग गए मौके पर अंडा ठेला संचालक को पकड़कर पूछताछ किए जो अपना नाम चंदन धनवार पिता अजीत राम धनवार उम्र 40 वर्ष साकिन कोठीखोल थाना सरसिंवा जिला बलौदाबाजार का रहने वाला बताया.
जिसके कब्जे से 02 नग 180, 180ml वाली देशी प्लेन शराब की शीशी प्रत्येक में 90, 90 ml कुल 180 ml कीमती 80 रूपये एवं 02 नग डिस्पोजल गिलास को जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।