महासमुन्द : धारदार चाकू से प्राणघातक हमला..
महासमुन्द थाना अंतर्गत महामाया पारा में धारदार चाकू से प्राणघातक हमला जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
भारत डोगरे ने पुलिस को बताया कि नगर पालिका महासमुन्द मे सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत है 19 नवम्बर 21 को अपने घर में था, शाम करीबन 04.00 बजे उसके घर के सामने पडोस का खगेश्वर उर्फ छोटा मोटर सायकल खडी कर दिया, वह मोटर सायकल अपने घर के सामने खडी करने से मना किया तो उसे मां बहन की बुरी बुरी गालीया देने लगा, वह अपने घर के पास अपनी गाडी खडी करने के बात बोलने पर बहुत बनता है, पूर्व से खगेश्वर उर्फ छोटा एवं नन्दु श्रीवास्तव रंजीश रखते आ रहे है ,आज तुझे जान से मार दुगा बोलते अपने घर गया और एक धारदार चाकू लेकर अपने भाई नन्दु श्रीवास्तव के साथ दोनो गाली गलौच करते जान से मारने की नियत से चाकू से प्राणघातक हमला करने से उसके बाये गले के पास चोट लगी, वह उसके वार को बचाते निचे झुका उसका भाई नन्दु श्रीवास्तव उसे पकड लिया था अगर वह नही झुकता तो गले में प्राणघातक हमला करने से उसकी मृत्यु हो जाती। नन्दु उसे लात घुसा से मारपीट कर रहा था। घटना को मोनु राजपुत, जतीन रूपरेला देखे बीच बचाव किये है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 307-IPC, 34-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.