आखिर क्यों ठंड के दिनों में मेवे को भीगा कर खाया जाता है, जा... - CG Sandesh

आखिर क्यों ठंड के दिनों में मेवे को भीगा कर खाया जाता है, जानिए......

स्वास्थ्य सलाह: ठंड ने दस्तक दे दी है. हल्की-हल्की ठंडी हवा और सुबह की गुनगुनी धूप का आभास होने लगा है. ठंड के मौसम में गरमा-गरम नाश्ते की बात अलग होती है. हालांकि ठंड में खाने की वैरायटी भी बहुत सारी होती है. और ड्राई फ्रूट का भी खास महत्व होता है. ड्राई फ्रूट जिन्हें सूखे मेवे कहा जाता है. सर्दी के दिनों में एक मुट्ठी मेवे खाने की सलाह दी जाती है. लेकिन अगर आप इन्हें पानी में भिगोकर खाएंगे तो इसका फायदा डबल हो जाएगा. सर्दी में होने वाले स्वास्थ्य की समस्याओं पर भी लाभ होगा आइए जानते हैं ठंड में बादाम, अंजीर और अखरोट को पानी में भिगोकर खाने के क्‍या फायदे है.

1. बादाम भिगोकर खाना - कच्‍ची बादाम बहुत अधिक फायदा नहीं करती है. लेकिन बादाम को भिगोकर खाने से वजन कंट्रोल करने में मदद करती है. ऐसा इसलिए होता है क्‍योंकि इसमें प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट मौजूद होता है. जिससे पेट लंबे वक्त तक भरा होता है, और भूख नहीं लगती है. बादाम को सुबह छीलकर ही खाना चाहिए. इससे बादाम का पूरा पोषण मिलता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हमारी त्वचा के लिए बेहद गुणकारी होती है. भिगोकर खाने से त्वचा का ग्लो बढ़ता है.

2.भीगे हुए अंजीर के फायदे - अंजीर पोषक तत्वों से भरपूर है. इसे रात में पानी में भिगोकर रख दें. और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें. खाली पेट भीगी हुई अंजीर खाने से टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम होता है. ब्‍लड ग्‍लूकोज लेवल को कंट्रोल किया जाता है.

3.भीगे हुए अखरोट के फायदे - ब्लड शुगर और डायबिटीज से बचाव के लिए अखरोट का सेवन जरूर करना चाहिए. इसका सेवन करने से टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम होता है. यह ब्लड शुगर के लेवल को कम करने में मदद करता है. हड्डियां मजबूत होती है. तनाव को दूर करता है. कब्ज से राहत मिलती है. दरअसल, ठंड के दिनों में भूख बहुत अधिक लगती है. इतना खाने के बाद डाइजेस्‍ट भी करना जरूरी है. इसलिए उन्हें भिगोकर खाने की सलाह दी जाती है. दरअसल, ड्राई फ्रूट की तासीर गर्म होती है. लेकिन जिन्हें डायबिटीज, ब्लड शुगर की समस्या है, उनके लिए सूखे मेवे को भिगोकर खाना अधिक फायदेमंद है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें