सरायपाली : घर के परछी में शराब पीने के लिये साधन मुहैया करान... - CG Sandesh

सरायपाली : घर के परछी में शराब पीने के लिये साधन मुहैया कराने पर कार्यवाही.

सरायपाली पुलिस को 19 नवम्बर 2021 को मुखबिर से सूचना मिला की एक व्यक्ति ग्राम लिमऊगुड़ा का रूपधर चौहान नाम का व्यक्ति अपने घर के परछी में शराब पीने के लिये साधन मुहैया करा रहा है पुलिस स्टाफ एवं गवाहो को साथ लेकर ग्राम लिमऊगुड़ा पहुंचकर रूपधर चौहान के घर में दबिश दिया। शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये। उक्त व्यक्ति से पुछताछ करने पर अपना नाम रूपधर चौहान पिता कन्हैया चौहान उम्र 38 साल साकिन लिमऊगुड़ा थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0 का रहने वाला बताया। उसके कब्जे से 180 ML. वाली गोवा व्हीस्की शराब की शीशी में भरा हुआ करीब 70 ML. अंग्रेजी गोवा शराब एवं 02 नग डिस्पोजल गिलास कुल कीमती 70 रूपये को जप्त किया गया.

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(क) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें