सिंघोडा : 60 लीटर महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार.
सिंघोडा पुलिस को 19 नवम्बर 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम कलेण्डा के रतन सिंह निषाद एवं अभिमन्यु बरिहा अवैध रूप भगतसरायपाली के जंगल में महुआ शराब बिक्री हेतु रखे हैं पुलिस की टीम मुखबीर के बताये सम्भावित स्थान जंगल किनारे ग्राम भगतसरायपाली मे जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया जहां पर रतन सिंह निषाद एवं अभिमन्यु बरिहा उपस्थित मिले. दो बोरी के अंदर छुपा कर रखे कुल 60 लीटर हाथ भठ्ठी निर्मित देशी महुआ शराब मिला. आरोपियों के संयुक्त कब्जे से दो प्लास्टिक के बोरी के अंदर झिल्ली मे 60 लीटर हाथ भठ्ठी निर्मित देशी महुआ शराब कीमती 12000 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया।
आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी 01- रतन सिंह निषाद उम्र 50 साल 02- अभिमन्यू बरिहा उम्र 45 साल साकिनान कलेण्डा थाना सिंघोडा जिला महासमुंद (छ.ग.) का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।