वैक्सीन के बाद भी कोरोना वायरस का खतरा बरकरार, वैक्सीन की दो... - CG Sandesh

वैक्सीन के बाद भी कोरोना वायरस का खतरा बरकरार, वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद 54 साल की एक महिला की कोरोना वायरस से मौत, एक सप्ताह के अंदर दो मामले,

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लेने वाली 54 साल की एक महिला की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो गई है. अधिकारियों ने बताया कि मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के अंदर ये दूसरा मामला सामने आया है जब दोनों डोज के टीकाकरण करवाने के बाद भी किसी की कोविड-19 से मौत हो गई.

भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉक्टर प्रभाकर तिवारी ने कहा कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण एक महिला की मौत हुई है. उन्होंने कहा कि महिला कोविड वैक्सीन की दोनों डोज ले चुकी थी. इस मामले में एम्स की जनसंपर्क शाखा से फोन पर कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला.

मृतक महिला के एक रिश्तेदार और भोपाल के एक मशहूर डॉक्टर ने बताया कि 15 नवंबर को मरीज के कोरोना वायरस संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. जिसके बाद उसे एम्स, भोपाल में भर्ती कराया गया था. उन्होंने कहा, 'महिला की उम्र 54 साल थी. गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात लगभग 12.30 बजे एम्स भोपाल में उसकी मौत हो गई. वो पूरी तरह से स्वस्थ थी और उन्हें और कोई बीमारी नहीं थी. उन्हें केवल ब्लड प्रेशर की हल्की सी समस्या थी जो कि सामान्य है.' मृतक महिला के पति मध्य प्रदेश सरकार में डॉक्टर हैं. ऐसे मामलों को सुनने के बाद जिले के आम जनता में अब कोरोनावायरस का डर फिर से मंडराने लगा है.

इससे पहले रविवार रात को मध्य प्रदेश के इंदौर में 69 साल के एक शख्स की मौत कोरोना वायरस के कारण हुई थी. उनका भी दोनों डोज का टीकाकरण हो चुका था.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें