अनोखा मामला: फेसबुक के जरिए झूठ बोलकर शादीशुदा दो बच्चों की मां ने अपने से छोटी उम्र के युवक के साथ बनाया रिश्ता, बाद में तेजाब से किया हमला
एक 35 साल की महिला और दो बच्चों की मां को एक आदमी के ऊपर तेजाब फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि तिरुवनंतपुरम के 28 वर्षीय अरुण कुमार का राज्य की राजधानी के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है.
पुलिस ने बताया, "डॉक्टरों का कहना है कि आदमी की आंखों की रोशनी जा सकती है. वे फेसबुक के जरिए मिले, लेकिन बाद में उसे पता चला कि महिला शादीशुदा है और दो बच्चों की मां है. यह बात से नाराज होकर युवक रिश्ता खत्म करना चाहता था, परंतु महिला ने उसे फोन करना शुरू कर दिया पैसों की मांग करने लगी."
उन्होंने कहा कि कुमार अपने साले और दोस्त के साथ 16 नवंबर को आदिमाली के पास एक चर्च गए जहां वे उस महिला से पैसे देने के लिए मिले. चर्च में लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा गया कि महिला पीछे खड़ी थी और अचानक वह आगे आती है और उसके चेहरे पर तेजाब फेंकती है. इस दौरान उसे भी कुछ मामूली चोटें आईं.
पुलिस ने कहा कि पीड़ित ने खुद को आदिमाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और बाद में उसे तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है.