शादी समारोह में खाने के बाद 50 से अधिक लोगों की बिगड़ी तबियत
बिलाईगढ़: ग्राम सेमरिया में शादी समारोह में खाना खाने के बाद 50 से ज्यादा लोगों की तबीयत अचानक खराब हो गई। सभी बाराती उल्टी करने करते बेसुध होकर गिरने लगे। गंभीरता को दखते हुए तुरंत सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि ग्राम पवनी से बारात सेमरिया आया हुआ था। करीब 200 से ज्यादा लोग बारात में शामिल हुए थे। बारात में जमकर नाचने के बाद सभी को खाना खिलाया गया। वहीं खाना खाने के बाद एक के बाद एक बारातियों की तबीयत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी की हालत नाजुक बनी हुई है।
अन्य सम्बंधित खबरें