22 नवंबर को पिथौरा में होगा विकासखंड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन
खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा विकासखंड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन विकासखंड पिथौरा में 22 नवंबर, 2021 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गडबेडा विकासखंड पिथोरा में किया जाना हैं. जिसमें कबड्डी, वालीबॉल, एथलेटिक्स - 100 मी. 200 मी. 400 मी. 800 मी. 1500 मी. 3000 मी. दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, भाला फेंक, गोला फेंक एवं रस्साकसी खेल शामिल हैं।
जिसमें 25 वर्ष से कम उम्र के महिला/बालिका खिलाड़ी अपने विकासखंड के आयोजन में सुबह 10 बजे से शामिल हों सकते हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें