बसना : शराब भट्टी के पास लोगों को शराब पीने का साधन मुहैया क... - CG Sandesh

बसना : शराब भट्टी के पास लोगों को शराब पीने का साधन मुहैया कराने पर कार्यवाही.

बसना पुलिस को 20 नवम्बर 2021 मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति देशी शराब भट्टी के पास लोगों को शराब पीने का साधन मुहैया करा रहा है पुलिस की टीम मुखबिर के बताए हुए स्थान पर रेड की कार्यवाही किया जहां देशी शराब भट्टी के पास रोड किनारे आम जगह में एक व्यक्ति लोगों को शराब पिलाने का साधन मुहैया कराते मिला शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गया पकड़े गए व्यक्ति का नाम पता पूछने पर अपना नाम नरेंद्र नायक पिता कोमल प्रसाद नायक उम्र 40 वर्ष साकिन भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद का निवासी बताया.आरोपी के कब्जे से दो नग 180ml वाली देशी प्लेन शराब की शीशी 90, 90ml भरी हुई देशी प्लेन शराब जुमला 180ml एवं 02 नग डिस्पोजल गिलास व हाथ मे रखे एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैले में कुरकुरे पैकेट दो नग एवं नगदी रकम 100/- रूपये को जप्त किया गया.

आरोपी का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाए जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें