महासमुन्द : अज्ञात मोटर साइकल के ठोकर से गंभीर चोंट आने से व्यक्ति की मौत.
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने मृतक कालीचरण सोना पिता गौरांग सोना उम्र 22 वर्ष साकिन वार्ड नं0 25 स्वीपर कोलोनी महासमुंद के मृत्यु के संबंध में मर्ग सदर की जांच किया.
मृतक 06 जुलाई 2021 के रात्रि 09 बजे करीब पैदल खट्टी मार्ग में जाते समय घटना स्थल बोरियाझर केशवा गोदाम के पास पहुंचने पर सामने से तेज एवं लापरवाही से अज्ञात मो0सा0 के चालक ने सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से उसके दाहिने जांघ का बुरी तरह से चोट ग्रस्त होने से जिला अस्पताल महासमुंद ईलाज हेतु लाने बाद मेकाहारा रायपुर रिफर किया गया था. जहां ईलाज दौरान 15 जुलाई 2021 को मृतक कालीचरण की मृत्यु हो गया था। अज्ञात मो0सा0 चालक द्वारा एक्सीडेंट करने से मृतक कालीचरण उर्फ खेदू की मृत्यु होने से अपराध धारा 304(A) भादवि0 का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीध्द कर विवेचना में लिया गया.