पिथौरा : 70 हजार उपभोगताओं में 46 करोड़ बकाया, राशि चुकाने 7 ... - CG Sandesh

पिथौरा : 70 हजार उपभोगताओं में 46 करोड़ बकाया, राशि चुकाने 7 दिनों का समय

70 हजार उपभोगताओं में 46 करोड़ बकाया, राशि चुकाने 7 दिनों का समय अन्यथा विद्युत काटने की कार्यवाही की जाएगी, वसूली में शासकीय कार्यलयों को भी सात दिन का समय निर्धारित, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा जारी विज्ञपति में बताया विद्युत विभाग द्वारा बकायेदारों को लगातार मौखिक एवं लिखित अवगत कराया जा रहा है, कि विद्युत विभाग का बिजली बिल बकाया राशि का जल्द से जल्द भुगतान करके असुविधा से बचें अन्यथा बकायेदारों का बिजली बिल कनेक्शन काटा जा रहा है ज्ञात हो कि पिथौरा संभाग में 1 लाख रुपये से अधिक बकाया वाले 55 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटे जा चुके हैं एवं 16 उपभोक्ताओं से 10.75 लाख रुपए वसूली की गई है।

 इसी प्रकार पचास हजार से अधिक 515 भुगतान में से 255 उपभोक्ताओं की लाइन काटकर 9.34 लाख रुपये की वसूली की गई है आगे दस हजार से अधिक बकाया वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई आरंभ कर दी गई है संभाग में शासकीय कार्यालय को भी विद्युत बिल भुगतान हेतु सात दिवस की नोटिस अवधि दी जा रही है एवं नोटिस अवधि समाप्ति पश्चात विद्युत विच्छेदन की कार्रवाई की जाएगी उल्लेखनीय हो कि पिथौरा संभाग में कुल सत्तर हजार उपभोक्ताओं में कुल लगभग छियालीस करोड़ रुपये बकाया है जिसे विभाग द्वारा वसूलने की कार्रवाई आरंभ कर दी गई है।


अन्य सम्बंधित खबरें