अत्यधिक गांजा पीने से 11वीं के छात्र की मौत - CG Sandesh

अत्यधिक गांजा पीने से 11वीं के छात्र की मौत

बिलासपुर के सिम्स में अत्यधिक गांजा पीने से एक 11 वी के छात्र की मौत हो गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक चंद्रशेखर कुमार पिता शशि कुमार 18 साल निवासी जरहागांव जिला मुंगेली गांव के हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 11 वी में अध्ययनरत था. शनिवार की शाम चंद्रशेखर ने गांव के कुछ लोगों के साथ गांजा का सेवन करने के कुछ देर बाद वह बेहोश हो गया. इसकी सुचना उसके पिता को दी गई, इसके बाद उसे तत्काल जरहागांव स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए सिम्स रेफर कर दिया.

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक छात्र कई प्रकार के नशे का सेवन करता था, जिसकी वजह से कई दिनों से बीमार चल रहा था. इसी बीमारी की हालत में उसने गांजा का सेवन कर लिया जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर पीएम के बाद शव परिजन को सौप दिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें