बसना : लोगो को शराब पिने का साधन मुहैया कराने पर कार्यवाही. - CG Sandesh

बसना : लोगो को शराब पिने का साधन मुहैया कराने पर कार्यवाही.

बसना पुलिस को 21 नवम्बर 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम रामभांठा चनाट चौक रोड किनारे लोगो को शराब पिने का साधन मुहैया करा रहा है पुलिस की टीम मुखबीर के बताये हुए स्थान पर रेड की कार्यवाही किया जहां एक व्यक्ति सार्वजनिक जगह में लोगो को शराब पिलाने का साधन मुहैया कराते मिला शराब पिने वाले पुलिस को देखकर भाग गये पकडे गये व्यक्ति का नाम पता पुछने पर अपना नाम गिरधारी पटेल पिता मयाराम पटेल उम्र 38 साल निवासी चनाट चौकी भंवरपुर थाना बसना का निवासी बताया. आरोपी के कब्जे से दो नग 180ml वाली शीशी में 90, 90 ml भरी हुई अंग्रेजी गोवा स्पेशल विस्की 180 ML कीमती 120 रू एवं एक नग 180 ml वाली गोवा अंग्रेजी शराब स्पेशल विस्की का खाली शीशी, तीन नग डिस्पोजल गिलास को जप्त कर सीलबंद किया गया.

आरोपी का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाए जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें