पिथौरा : आंगनबाड़ी भवन का ताला तोड़कर चोरी.  - CG Sandesh

पिथौरा : आंगनबाड़ी भवन का ताला तोड़कर चोरी.

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम गडबेडा में आंगनबाड़ी भवन का ताला तोड़कर चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

नंदिनी नाग ने पुलिस को बतायी कि वह ग्राम गड़बेडा के आंगनबाडी कार्यकर्ता के पद पर कार्यरत है कि 21-22 नवम्बर के दरम्यानी रात ग्राम गड़बेडा के आंगनबाडी के मेन चैनल गेट एवं रसोई कक्ष की ताला को तोड़कर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा रसोई कक्ष में रखे गैस सिलेण्डर एवं 10 किलो चांवल जिसकी अनुमानित कीमत 3000 रूपये को चोरी कर ले गया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध धारा अपराध धारा 457 380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें