सिंघोडा : बोलेरो वाहन से 20 लाख का गांजा जप्त. - CG Sandesh

सिंघोडा : बोलेरो वाहन से 20 लाख का गांजा जप्त.

सिंघोडा पुलिस को 22 नवम्बर 2021 को अवैध धान परिवहन की रोकथाम हेतु अंतर्राजीय चेक पोस्ट NH53 रोड ग्राम रेहटीखोल में तैनात आरक्षक द्वारा मोबाईल फोन से सूचना दिया कि उडीसा तरफ से एक सिल्वर रंग की बोलेरो वाहन आया जिसको रोकने का प्रयास किया गया जो भगा कर ले जाना बताने पर पुलिस स्टाफ थाना के सामने जाकर उक्त वाहन को रोकने का प्रयास किया गया जो तेज गति से भगा कर ले गया जिसका पीछे करने पर उक्त वाहन का चालक परिवहन चेक पोस्ट ग्राम खम्हारपाली में बेरिकेट को देखकर वाहन को छोडकर भाग गया। अज्ञात आरोपी के कब्जे से गवाहों के समक्ष 1- 100-100ग्राम का दो सैम्पल पैकेट सीलबंद 2- चार प्लास्टिक बोरीयों मे 99 किलो 800ग्राम कुल 100 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा सीलबंद कीमती 20,00000 रूपये, 2- एक सिल्वर रंग की बोलेरो वाहन क्रमांक MP05 BA 0389 पुराना इस्तेमाली कीमती 3,00000 कुल जूमला 23,00000 रूपये को जप्त किया गया है.

अज्ञात आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20(b) नारकोटिक एक्ट का घटित करना पाये जाने पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें