भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने बारिश से प्रभावित किसानों... - CG Sandesh

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने बारिश से प्रभावित किसानों की राहत दिलाने हेतु ,कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

बताया की प्रदेश के निर्देश के अनुसार प्रदेश में हुए बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों को हुई नुकसान की भरपाई के साथ अन्य पांच मांगो को लेकर राज्यपाल के नाम जशपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है. जिसमे कुनकुरी चापा झरिया व्यापवर्तन के अंतर्गत खुदाई कर बनाई गई नहर से प्रभावित कृषकों को मुआवजा राशि दिलवाना भी मुख्य मांगों में रही.

ये थी मुख्य मांग

प्रदेश में असमय हुई बारिस से बर्बाद हुए फसलों का आंकलन कर किसानों को

जल्द क्षतिपूर्ति प्रदान करें।

राज्य की कांग्रेस सरकार अपने घोषणा पत्र के अनुसार किसानो का बकाया 2 साल का बोनस तत्काल प्रदान करे।

राज्य सरकार 1 दिसम्बर से धान खरीदी करेंगी किन्तु बिते 3 वर्षों में एम.एस.पी. दर में करीब 300 की वृद्धि हुई है अतः राज्य सरकार किसानों को इसी वर्ष से 2500 में 300 जोड़कर 2800 रूपये कि दर से भुगतान करे।

राज्य सरकार अपनी धान खरीदी के लक्ष्य के अनुसार बारदाने की आपुर्ति सुनिश्चित करे। राज्य सरकार ने बिते वर्ष किसानो से बारदाने लिये थे जिसका भुगतान अभी भी शेष है। अतः किसानो को तत्काल भुगतान किया

 प्रदेश भर के 2058 साख समितियों के कर्मचारी हड़ताल पर है इनके मांगों पर सरकार जल्द निर्णय लेते हुए मांगों को पूर्ण करे ताकि धान खरीदी सुचारू रूप से हो सके।

ग्राम खडसा एवं कोमड़ों के किसानों ने भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा से निवेदन करते हुए जानकारी दिए है कि मुआवजा के संदर्भ में कलेक्टर जनदर्शन के टोकन क्रमांक 030118001410 के माध्यम से दिनांक 20.02.2018, 17.04.2018 19.01.2021 को आवेदन पत्र दिया जा चुका है. किन्तु आज पर्यन्त तक किसानों के हित में कोई उचित न्याय नहीं मिला है ऐसे स्थिति में मजबूर होकर भारतीय जनता पार्टी किसान मोचा से निवेदन किया है।

कलेक्टर महोदय से निवेदन है कि किसानो के उल में 25 दिसंबर 2021 के पूर्व उचित न्याय प्रदान करने का कष्ट करेंगे कार्यवाही १) विलंब की स्थिति में बाध्य होकर विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएंगा।


अन्य सम्बंधित खबरें