नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने हैंडीक्राफ्ट टेक्निकल ट्रेनिं... - CG Sandesh

नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने हैंडीक्राफ्ट टेक्निकल ट्रेनिंग प्रोग्राम का किया शुभारंभ

छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने कोंडागांव क्रॉफ्ट सिटी में हैंडीक्राफ्ट टेक्निकल ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत बेलमेटल शिल्प का शुभारंभ किया विधायक ने बताया की इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिल्पकारो को नए चीजों को सिखाना है जिसे शिल्प कारो को अच्छा मुनाफा हो सके और देश विदेश में और प्रचलित हो इस प्रशिक्षण में 20 शिल्पकार ट्रेनिंग ले रहे हैं साथ ही यह प्रशिक्षण 23/11/2021से 02/01/2022 तक कुल 2 माह चलेगा जिससे शिल्पकार अच्छे से समझ पाएंगे इस दौरान देवचंद मतलाम, अध्यक्ष जिला पंचायत विजय शोरी, सरपंच चिखलपुटी अनिरुद्ध कोचे, प्रबंधक शिल्प नगरी कोंडागांव अन्य शिल्पकार उपस्थित थे.


अन्य सम्बंधित खबरें