नारायणपुर हस्तशिल्प महोत्सव मेला में पहुँचे उद्योग मंत्री व ... - CG Sandesh

नारायणपुर हस्तशिल्प महोत्सव मेला में पहुँचे उद्योग मंत्री व नारायणपुर विधायक

14 नवम्बर,से लगातार चलली आ रहा हस्तशिल्प महोउसत्व मेला में आज उद्योग मंत्री कवासी लखमा व हस्तशिल्प बोर्ड के अध्यक्ष व नारायणपुर चंदन कश्यप पहुँचकर मेला में लगे स्टालों के व्यपारियों से रूबरू हुए साथ ही कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि प्रथम बार नारायणपुर जिला में ये मोहत्सव का शुभारंभ हुआ है इस कारण आप लोगो की समान की ख़रीदी भी कम हो रही होगी आने वाला साल में निश्चित ही इससे बहेतर होगी.

वंही विधायक चंदन कश्यप ने पुनः महोउसत्व मेला में दूर से आये व्यपारियों चाहे उत्तरप्रदेश बिहार उत्तरांखड मध्यप्रदेश व कोने कोने से आये व्यपारियों को धन्यवाद दिया और प्रथम बार होने के कारण ज्यादा लोगो को पता नई चलने के कारण आप लोगो की कोंडागांव के अपेक्षा कम खरीदी हुई होगी आने वाले समय मे निश्चित ही इस बार से बेहतर होगी,साथ ही प्रतिदिन दिन के भांति ट्रेडिशनल ड्रेश कॉम्पटीशन कार्यक्रम रखा गया था कार्यक्रम में मंत्री लखमा व विधायक कश्यप के साथ स्थानीय जन प्रतिनिधि भी सम्मलित हुए इस महोउसत्व मे पूरी भागीदारी व उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी को मंत्री महोदय के हाथों पुरस्कृत किया गया

इस कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री रजनु नेताम,जिला अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबती नेताम,कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू, व कांग्रेस के जनप्रतिनिधिगण, कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।


अन्य सम्बंधित खबरें