ग्राम पंचायत के ऊपर लाखो रुपयों के भ्रष्टाचार का आरोप
बलौदाबाज़ार-भाटापारा जिले के ग्राम पंचायत दावनबोड में सरपंच गोविंद वर्मा पर 14 वे एवं 15 वे वित्त की राशि का हेरफेर करके लाखो रुपये का भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर प्रधानमंत्री के पोर्टल और जनपद पंचायत सिमगा में किया गया आवेदन के आधार पर जांच की कार्यवाही की जा रही है।
गौरतलब है कि अकटुबर माह के 11 तारीख को विकास अधिकारी गेन्द्रे की
टीम ग्राम में जांच के लिए आई थी जिसमे दबंगो द्वारा हुल्लड़ की स्थिति बनने से
जांच की कार्यवाही को जनपद स्तर पर करके दिसम्बर में 1 तारीख को तय किया गया है।
शिकायतकर्ता शैलेंद्र वर्मा ने बताया कि ग्राम में भौतिक रूप से
कार्य नही हुआ है सिर्फ कागच में कार्यो को दिखाकर वित्त के पैसों में भारी
भ्रस्टाचार हो रहा है। पंच राजेश वैष्णव और भूपेंद्र साहू ने बताया कि किसी कार्य
के लिए पंचायत प्रस्ताव नही कराया गया है, और सूचना का अधिकार का पतिवेदन लगाने
के बाद 1 माह से अधिक समय बाद भी सचिव द्वारा जानकारी नही दिया जा रहा। अब मामले
को उच्च न्यायालय में ले जाने की तैयारी कर रहे है।