पिथौरा : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में राशि का दुरुपयोग, एक खेत से दूसरे खेत में पानी पहुचाने के लिए 1 करोड़ की लागत से बनाई गई पुल.
भाजपा RTI प्रकोष्ठ के जिला कार्यकारिणी सदस्य अजय खरे ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में हो रहे केंद्र सरकार की राशि का दुरुपयोग करने का आरोप विभाग पर लगाया है।
छत्तीसगढ़ राज्य में केंद्रीय योजनाओं में खुलकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है जिसका ताजा उदाहरण बसना विधानसभा क्षेत्र के पिथौरा विकासखंड पिथौरा के ग्राम जमहर का है। प्रधामंत्री ग्राम सड़क योजना में एक खेत से दूसरे खेत में पानी पहुचाने के लिए 1 करोड़ 15 लाख की लागत की पुल बनाई गई है।
भाजपा सूचना अधिकार प्रकोष्ठ के द्वारा सूचना अधिकार का प्रयोग करते हुए लिखित में जानकारी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जिला कार्यालय से प्राप्त किया।
उक्त जानकारी में बताया गया है कि HFL 9 फ़ीट बाढ़ का पानी नाले से जाता है जबकि पिछले 50 - 60 सालों में कभी भी इतना पानी आया ही नही ! पूर्व में वन विभाग द्वारा इसी नाले पर रपटा (छोटी स्लैब वाली पुल) निर्माण किया गया था ! जो कि पर्याप्त था।
प्राकृतिक रूप से आने वाले पानी की मात्रा बरसात में केवल न के बराबर होती है जो सुख जाती है यदि ज्यादा बाढ़ का बहाव होता तो लोग खेत पर फ़सल कैसे ले पाते। HFL अधिक से अधिक 1 से 2 फ़ीट रहा है पिछले 50-60 सालों में यहाँ पर रिपेयरिंग या ढोल बड़ा पाईप डालकर भी कार्य किया जा सकता था जिसमे अधिकतम 5 लाख रुपए का खर्च आता किंतु दूरस्थ वनांचल क्षेत्र जमहर में कोई देखने वाला नही करके अधिकारीगण मनमानी करते हुए एक खेत से दूसरे खेत मे पानी पहुचाने 1 करोड़ की राशि का चूना शासन को लगाया है।