पिथौरा : तो फिर शिक्षकों की कमी के चलते स्कूल में ताला लगेगा ?
लापरवाह विभाग के अधिकारियों द्वारा शिक्षकों की व्यवस्था न बना पाने के चलते बच्चो की पढ़ाई मुश्किल में
विकासखंड पिथौरा में शिक्षकों की कमी के चलते तालाबंदी का प्रस्ताव शाला प्रबंधन एवं विकाश समिति द्वारा जारी किया गया, विभाग द्वारा शिक्षकों की कमी व व्यवस्था न बना पाने के कारण ग्राम सपोस शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में दिनांक 29 से तालाबंदी करने का प्रस्ताव बना।
शाला प्रबंधन एवं विकाश समिति के अध्यक्ष किशोर चंद्र बघेल ने बताया कि उन्होंने विकास खंड शिक्षा अधिकारी केके ठाकुर को कई बार मौखिक शिकायत सर बताया कि ग्राम सपोस के माध्यमिक शाला में एकमात्र शिक्षक होने से वहां पढ़ाई प्रभावित हो रही है, 3 कक्षाओं में एक ही शिक्षक के भरोसे संचालित हो रही है, किंतु निराकरण नहीं होने से सोमवार दिनांक 29, नवंबर से शाला में तालाबंदी करने का निर्णय लिया गया है ज्ञात हो कि ग्राम सपोस के माध्यमिक शाला में करीब 90 छात्र-छात्राये अध्यनरत है, 3 कक्षाओं हेतु एकल शिक्षक होने की वजह से पढ़ाई बुरी तरह से प्रभावित हो रही है, यही नही ज्यादातर शालाये एकल शिक्षक के भरोसे संचालित हो रही है, समिति के अध्यक्ष ने बताया कि ग्राम सपोस में शिक्षक कमी की शिकायत विकासखंड शिक्षा अधिकारी व जिला शिक्षा अधिकारी से की गयी, आश्वासन के बाद व्यवस्था नही बनने से स्कूल में तालाबंदी का निर्णय लिया गया।
मेमरा की शाला से व्यवस्था किया गया था जिसका आदेश जारी हो चुका है मेमरा से रिलीज नही होने के कारण वह जोइनिंग नही कर सका, कोशिस की जा रही है जल्द ही निराकरण किया जाएगा, - के के ठाकुर, बीईओ पिथौरा