किराया मनमाफ़िक लेकीन सुविधाएं लचर,  क्षेत्र में अधिकतर कंडम ... - CG Sandesh

किराया मनमाफ़िक लेकीन सुविधाएं लचर, क्षेत्र में अधिकतर कंडम व बगैर फिटनेस की दौड़ रही यात्री बसें

जब से यात्री बसों का संचालन निजी हाथों में गया है तभी से क्षेत्र में अधिकतर कंडम व बगैर फिटनेस की यात्री बसें दौड़ रही है, 32 सीटर क्षमता की बसों में ठूस ठूस कर 50 से भी अधिक सवारी भरी जाती है, महिलाओं के लिए आरक्षित सीट पर पुरुषों का कब्जा रहता है जिला परिवहन विभाग की निष्क्रियता के चलते बस आपरेटर निरंकुश होकर बेखौफ शासन द्वारा निर्धारित नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं उड़ीसा से छत्तीसगढ़ का केंद्र होने से पिथौरा में रोजाना करीब 100 यात्री बसों का आवागमन इसी मार्ग से होता है जिसमें अधिकतर बस से बिना परमिट के दौड़ रही है, ज्ञात हो कि बस स्टैंड से प्रत्येक 10 मिनट में यात्री बस का संचालन होता है, पिथौरा केंद्र से रायपुर, उड़ीसा, बिलासपुर समेत महासमुन्द समेत अन्य रूटों पर नगर से सैकड़ो बस रोजाना चल रही है, इधर टाइमिंग प्रतिस्पर्धा के चलते यात्री बसें बस स्टैंड के अंदर न प्रवेश कर बायपास में ही सवारियों को छोड़कर चली जाती है, परिवहन विभाग के पास सैकड़ो शिक़ायत होने के बावजूद क्षमता से अधिक सवारी, मनमाफ़िक किराए पर कभी कार्यवाही न करना अनेक संदेहों को जन्म देता है.

किराया मनमाफ़िक लेकीन सुविधाएं लचर

ज्यादातर निजी बसों पर न तो बीमा चस्पा होता है ओर ना ही फिटनेस सर्टिफिकेट अंकित है, बसों के भीतर किराया सूची भी नही लगी होती, आकस्मित आग से बचाव हेतु अग्निशमन यंत्र भी उपलब्ध नही होता, अधिकतर बस में फर्स्ट ऐड बॉक्स भी नही होता, बस में इमरजेंसी खिड़की भी नही होती बस के चालक परिचालक यूनिफॉर्म में नही होते, महिलाओं के लिये आरक्षित सीट पर परिचालक व पुरुषों का कब्जा रहता है, शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों की खुलकर धज्जियां उड़ाई जाती है।

उल्लेखनीय हो कि शाम होते ही ज्यादातर बसें यात्रियों को नेशनल हाइवे में स्थित बाईपास के पास ही छोड़कर चल देती है जहाँ से बस स्टैंड आने हेतु कोई विकल्प नही होता, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है,

उड़न दस्ता के माध्यम से कार्यवाही की जाती रही है, विभाग में दल की कमी है, एवं इस संबंध जानकारी भी नही थी अब कार्यवाही की जाएगी,  निजी ऑपरेटर बस संचालकों से बस स्टैंड तक सभी बसे जाने का निर्देश दिया जाएगा - राजकुमार ध्रुव जिला परिवहन अधिकारी महासमुन्द


अन्य सम्बंधित खबरें