छत्तीसगढ़: शासकीय स्कूल में पदस्थ शिक्षक की कोरोना से मौत के... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़: शासकीय स्कूल में पदस्थ शिक्षक की कोरोना से मौत के बाद मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले एक शासकीय स्कूल में पदस्थ शिक्षक की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई है. शिक्षक के परिवार के 3 सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. जिससे इलाके में हडकंप मच गया है. स्वास्थ्य विभाग ने भी मामले की पुष्टि कर दी है. स्कूल स्टॉफ और स्कूली बच्चों का भी कोरोना टेस्ट के लिए भी सैम्पल लिया गया है.

जानकारी के अनुसार, मृतक शिक्षक रायगढ़ जिले के भुर्करा प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में पदस्थ थे. वे ग्राम खैरहा में रहते थे. अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें मेट्रो बालाजी अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती किया गया था. जहां उनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, प्रदेश में कल 27 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई है। वहीं 20 मरीज़ स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। बता दें कि अभी सबसे ज्यादा मरीज राजधानी रायपुर और रायगढ़ जिले में सक्रिय है. स्वास्थ्य विभाग संक्रमण के रोकथाम में लगी हुई है

अन्य सम्बंधित खबरें