सरायपाली : खड़ी ट्रेलर से टकराया ट्रक, चालक की मौत.    - CG Sandesh

सरायपाली : खड़ी ट्रेलर से टकराया ट्रक, चालक की मौत.

याशुधन साहू ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम निसदा थाना आरंग जिला रायपुर का निवासी है । वह ट्रक क्र. CG06GT9951 का हेल्पर है. 27 नवम्बर 2021 को चिराग रोडलाइन रायपुर से काबूली चना लोड कर उक्त वाहन के चालक नरेंद्र साहू के साथ टाटा जमशेदपुर के लिये रवाना हुए थे कि 27 नवम्बर 2021 के रात्रि लगभग 10.30 बजे भोथलडीह बेरियर के पास NH53 रोड़ में पहुंचे थे कि उसके सामने में ट्रेलर क्र. MH48AG1485 खड़ी थी जिसमें ट्रक क्र. CG06GT9951 के चालक द्वारा तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाने से सामने खड़ी ट्रेलर क्र. MH48AG1485 से टकराकर एक्सीडेंट हो गया।

जिससे उक्त वाहन ट्रक क्र. CG06GT9951 के चालक नरेंद्र साहू के दोनों पैर ,सिर में एवं शरीर के अन्य हिस्सा में चोट लगा है। जिसे ईलाज हेतु एम्बुलेंस से शासकीय अस्पताल सरायपाली लाये थे जो ईलाज के दौरान चालक नरेंद्र साहू का मौत हो गया है। एक्सीडेंट से ट्रक का सामने का भाग क्षतिग्रस्त हो गया है। एक्सीडेंट से उसे बायें हाथ के कोहनी में चोट लगा है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें