पिथौरा : नहाने गयी बुजुर्ग महिला से मारपीट.
पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम लाखागढ में नहाने गयी बुजुर्ग महिला से मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
शिमोती कुर्रे ने पुलिस को बताया कि ग्राम लाखागढ में रहती है बुजुर्ग हो गयी है. 28 नवम्बर 2021 के करीबन 12.30 बजे गांव लाखागढ में बालकदास बंजारे के घर के सामने बने सार्वजनिक नल में नहाने गई थी तभी वहां पहले से मौजूद गांव के ही उषा महिलांगे द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर उसे गंदी गंदी गाली गलौच कर रही थी वह मना की तो उसे नाली में ढकेलकर ईट से मारपीट की है जिससे उसके दोनो हाथ एवं कमर में चोट आई है दर्द हो रही है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें