सांकरा : 07 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार. - CG Sandesh

सांकरा : 07 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार.

सांकरा पुलिस को 29 नवम्बर 2021 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम तिलंजनपुर के ओमप्रकाश ताण्डी नामक व्यक्ति अवैध शराब बिक्री करने वास्ते अपने मकान बाडी में छुपा कर रखा है पुलिस की टीम ग्राम तिलंजनपुर पहुंचकर ओमप्रकाश के मकान बाडी में घेराबंदी किये ओमप्रकाश ताण्डी मकान उपस्थित मिला जिसे पूछताछ करने पर शराब रखना कबूल किया तथा अपने मकान के बाडी से एक 05 लीटर क्षमता वाली पीला कलर के प्लास्टिक जरीकेन में भरा 05 लीटर तथा एक 02 लीटर क्षमता वाली बाटल में भरा 02 लीटर, जुमला 07 लीटर हाथ भठ्ठी से निर्मित महुआ शराब किमती 1400 रूपये को बरामद किया गया.

आरोपी का कृत्य धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें