पटेवा : सब्जी बाजार से मोबाइल चोरी.
पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम दाबपाली में सब्जी बाजार से मोबाइल चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
शंकर लाल टण्डन ने पुलिस को बताया कि 27 नवम्बर 2021 को ग्राम झलप का साप्ताहिक बाजार था जहां सब्जी खरीदने वह अपने मोटर सायकल से शाम को आया था । उसके पास ओप्पो कंपनी का एक टच स्क्रीन A15 मोबाईल है, जिसे लोवर के सामनें जेब में रखा था । शाम करीबन 04:30 बजे झलप मार्केट में सब्जी खरीदा तथा सब्जी खरीद कर अपने घर वापस जाने हेतु मोटर सायकल के पास आया, तब वह अपने लोवर के जेब में देखा तो उसका ओप्पो कंपनी का मोबाईल लोवर के जेब में नहीं था । वह अपनी मोबाईल को जहां जहां सब्जी खरीदा था तथा आसपास खोजबीन किया, नहीं मिला । कोई अज्ञात व्यक्ति उसके लोवर के सामनें जेब में रखे ओप्पो कंपनी का A15 मोबाईल कीमती करीबन 10,000 रूपया का सब्जी मार्केट झलप में चोरी कर ले गया है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.